नोएडा में बुधवार को अलग अलग जगह पर छठ पूजा के अवसर पर बिहार जा रहे लोगों से भरी दो बस में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते दोनों डबल डेकर बसें सड़क पर आग का गोला (Double Decker Bus Fire) बन गई सड़को पर हाहाकार मच गया जैसे तैसे बसों में से उतरकर सवारियों ने अपनी जान बचाई लेकिन उनका सामान जलकर खाक हो गया।
दो डबल डेकर बसें हुईं आग में खाक
आपको बता दें कि दिन में नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर एमिटी से आगे सेक्टर 98 में एक डबल डेकर बस में अचानक से आग लग गई। वहीं दिल्ली से बिहार जा रही दूसरी बस में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर आग लगने से सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। (Double Decker Bus Fire) दोनो ही जगहों पर फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पंहुचकर आग पर काबू पाया, गनीमत रही कोई जनहानि की सूचना सामने नही आई।
सवारियों का लाखों का सामान हुआ आग क हवाले
ग्रेटर नोएडा के थाना नोलेजपार्क क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे जीरो प्वाइंट पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लगने से सवारियों के बीच हाहाकार मचा और आनन फानन में बस से कूदकर किसी तरह सवारियों ने अपनी जान बचाई। (Double Decker Bus Fire) वहीं इस घटना में कोई जनहानि की सूचना सामने नही आई मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और अधिकारियों ने हालात पर काबू पाया हालांकि इस घटना में सवारियों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल पाया है जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जानहानि की कोई सूचना नहीं
इसके साथ ही बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नोएडा के थाना 39 क्षेत्र के नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर नोएडा से सिवान जा रही डबल डेकर बस आग का गोला बन गई (Double Decker Bus Fire) जिसमे बताया गया की सैकड़ो लोग सवार थे आग लगते ही लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह भाग निकले और जान बचाई। मौके पर पंहुची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नही थी लेकिन सवारियों का लाखों रुपए की ज्वैलरी और लगेज जलकर खाक हो गई जो उन्हे राख के रूप में देखने की मिला। सवारियों ने बताया था कि बस में क्षमता से ज्यादा सवारी भरी थी आगे इंजन की तरफ आग लगी जिसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

