राज्यसभा सांसद और बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर गौतमबुद्ध नगर आये थे, पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुरेन्द्र सिंह नागर पहली बार नोएडा पहुँचे थे ऐसे में सुरेंद्र सिंह नागर के स्वागत में हज़ारों गाड़ियों की काफिले के साथ ग्रेटर नोएडा स्तिथ ऐच्छर गांव पहुँचे।
ढोल नगारो के साथ बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का हुआ जोरदार स्वागत
ढोल नगारो के साथ स्वागत फूल माला और हज़ारों गाड़ियों का काफिला, ये शक्ति प्रदर्शन भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर का था, दरअसल राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके है फिलहाल वो उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद है, अब पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुरेंद्र नागर नोएडा पहुँचे लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया, जिले के सभी 36 बरादरी के लोगो ने सुरेंद्र नागर के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में किया , वही नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास नोएडा के सभी बरादरी के लोगो ने ज़ोरदार स्वागत किया और फिर हज़ारों गाड़ियों के काफिले के साथ सुरेंद्र नागर ऐच्छर के लिए निकल गए।
मीडिया से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहीं ये बातें
मीडिया से बात करते सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है उसके लिए अपने शिर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया और कहा कि एक बार फिर बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी तंज कसते हुए सुरेंद्र सिंह नागर ने गठबंधन को घमंड या बता दिया सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा इसे इंडिया ना बोला जाए साथी सुरेंद्र सिंह नागर ने राजस्थान के कांग्रेस सरकार पर भी जमकर हमला बोला स्वयं सिंह नगर ने कहा कि सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान से सामने आ रहे हैं हाल ही में हुई घटनाएं भी आप देख सकते हैं।

