ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ों यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दादरी में भारत जोड़ों पद यात्रा निकाली। जिला मुख्यायल से शुरू हुई पद यात्रा विभिन्न इलाकों से होती हुई सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के पास पहुंची। यात्रा का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान से हुआ।
नफरत छोड़ो भारत जोड़ो
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सचिन चौधरी एवं प्रदेश सचिव सुधीर पाराशर रहे। यात्रा के समापन के उपरांत विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो अभियान आगे भी चलता रहेगा और लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की गई।
ये लोग रहें उपस्थित
वहीं यात्रा से पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सुधीर पराशर, रामकुमार तंवर, देवेंद्र भाटी, उर्मिला चौधरी, कृष्ण पाल सिंह, पुरुषोत्तम नागर, जितेंद्र चौधरी, कुलदीप मलिक, मुकेश शर्मा, रमेश, तौफीक मलिक, राधा रानी, कैलाश बंसल, नीरज शर्मा, ब्रह्मपाल भाटी, धर्म सिंह बाल्मिकी, उदय नागर, राम भरोसे शर्मा आदि पादधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर सहकर्मी युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

