Greater Noida News : पिछले करीब एक माह में ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में तीन लोगों के लापता होने के बाद उनकी हत्या की ही खबरें सामने आईं थी और अब एक बार फिर ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र से एक युवक लापता हो गया जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी है।
2मार्च से वीरेंद्र लापता परिजनों को अनहोनी की आशंका
परिजनों को डर है कि कहीं कोई अनहोनी ना घट जाए क्योंकि वीरेंद्र 2 मार्च की शाम से लापता है। थाना बादलपुर क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में रहने वाला युवक वीरेंद्र एक निजी कंपनी में नौकरी करता है परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत में बताया गया है कि वीरेंद्र 2 मार्च को काम करके घर के लिए निकला लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा उन्होंने उसके दोस्तों में और परिवार के लोगों में पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
पुलिस की कई टीमें वीरेंद्र की तलाश में लगातार हुईं हैं जुटी
पुलिस की कईं टीमें वीरेंद्र की तलाश में जुटी हुईं हैं जिस कंपनी में वो काम करता है वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कंपनी के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से भी जांच कर रही है।

