एक बार फिर, ग्रेटर नोएडा के किसान और सर्वोत्तम बिल्डर आमने-सामने हो गए हैं। शुक्रवार की दोपहर को सर्वोत्तम बिल्डर ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, लेकिन किसानों (Farmers) ने उनके सामने रोक लगा दी। इस दौरान किसानों ने आपसी सहमति से नहीं, बल्कि लड़ने-मरने की बातें कहीं। इसके बाद, बिल्डर के प्रतिनिधि वापस हटे। किसान नेता मोहित नागर ने कहा बिल्डर किसानों को अब डराने की कोशिश कर रहें हैं लेकिन हम किसी से डरने वाले नहीं है जिस जमीन पर हमारा हक है बिल्डर ने उस पर कब्जा करने की कोशिश की है और दबंगो को भी जमीन कब्जा करने के लिए भेजा है।
अंसल बिल्डर कर रहा हमारे साथ धोखा सर्वोत्तम बिल्डर को बनाया मुखौटा (किसान नेता सुनील फौजी)
किसान (Farmers) नेता सुनील फौजी का कहना है, “अंसल बिल्डर हमारे साथ धोखा कर रहा है। उसने सर्वोत्तम बिल्डर को मुखौटा बना दिया है। सर्वोत्तम बिल्डर का इस मामले में कोई स्थान नहीं है, लेकिन उसके बावजूद भी वह गैरकानूनी तरीके से हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।
किसान नेता सुनील फौजी ने बुलंदशहर विकास प्राधिकरण पर लगाए आरोप
किसानों (Farmers) के साथ लड़ने वाले सुनील फौजी का आरोप है, “बुलंदशहर विकास प्राधिकरण और दोनों बिल्डर ने उन समझौतों को पूरा नहीं किया है जो लंबे आंदोलन के बाद हुआ था। अब वे हमारी जमीन पर बाउंसरों द्वारा जेसीबी मशीनों के माध्यम से कब्जा कर रहे हैं। इस मामले में हाईकोर्ट इलाहाबाद में पीड़ित किसानों की याचिका पर सुनवाई भी हो रही है।”

