Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी प्रेमिका लेडी डॉन काजल झा को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार देर रात दोनों से ग्रेटर नोएडा के एक थाने में पूछताछ की गई, जहां रवि काना से 45 और काजल झा से 38 सवाल पूछे गए. शुक्रवार रात भर दोनों से पूछताछ की गई। गौतमबुद्ध नगर पुलिस उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आई। दोनों को थाईलैंड से निर्वासित किया गया था। 23 अप्रैल को रवि और काजल को गिरफ्तार कर लिया गया.
रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. रवि काना पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया गया, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। दोनों को 23 अप्रैल को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद नोएडा पुलिस की ओर से उन्हें वापस लाने की कोशिशें की गईं. अब दोनों से ग्रेटर नोएडा में पूछताछ की गई.
कोर्ट में किया जाएगा पेश
बताया जा रहा है कि रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी जाएगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उनसे अहम जानकारी मिल सकती है. साथ ही अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों समेत स्क्रैप कारोबार से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। रवि काना और काजल झा की गिरफ्तारी नोएडा पुलिस के लिए बड़ी सफलता है.
यह भी पढ़ें: Delhi News: दोस्त से मिलने आई दो बच्चो की मां की संदिग्ध स्थिति में मौत, जानें क्या है पूरा मामला
रवि काना 1 जनवरी 2024 से फरार
मिली जानकारी के मुताबिक रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है. नोएडा पुलिस 1 जनवरी, 2024 से नोएडा में एक महिला से सामूहिक बलात्कार मामले में रवि काना की तलाश कर रही थी। रवि काना को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने भारत में सैकड़ों स्थानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद पुलिस ने रवि काना की गर्लफ्रेंड पर शिकंजा कस दिया। रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा के खिलाफ गैंगस्टर के मामले में केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने रवि काना और उसकी प्रेमिका समेत उसकी पत्नी के खिलाफ 16 धाराओं में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

