Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट अटकने से उसमें लोगों के फंसने का मामला सामने आया है। इकोटेक 3 थाना के नॉलेज पॉर्क-5 स्थित नेबूला बिजनेस सेंटर में यह लिफ्ट अटकी। लिफ्ट में पांच लोग थे जो करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे।
पुलिस और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट खोल कर लोगों को सकुशल निकाला बाहर
लिफ्ट में 5 लोग नीचे आ रहे थे तभी अचानक से झटका लगने के बाद लिफ्ट पहले और दूसरे मंजिल के बीच में अटक गई। लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग काफी घबरा गए उन्होंने लिफ्ट से मदद की काफी गुहार लगाई बताया जा रहा है कि लिफ्ट टेक्नीशियन होने के बावजूद भी लोग लिफ्ट से बाहर नहीं निकल पाए। जिसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट खोल कर लोगों को सकुशल बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें : Sports News: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्यों बाहर हुए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ? वजह आई सामने, जानें कैसे होगी लिस्ट में वापसी
लिफ्ट के ब्रेक पैड में समस्या के कारण हुई ये घटना
ईकोटेक 3 थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लिफ्ट फंसने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम मौके पर पहुंची। लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच फंसी हुई थी। लिफ्ट में 5 लोग सवार थे, जिन्हें सकुशल बाहर निकाला गया। लिफ्ट के ब्रेक पैड में समस्या हुई थी। फिलहाल किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।

