Greater Noida News; कासना क्षेत्र की पुलिस चौकी के प्रभारी शिवकुमार को अनुशासनहीनता और जनता के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते लाइन हाजिर किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि प्रभारी के अभद्र व्यवहार और एक लापता किशोरी से जुड़े मामले में पैसे मांगने के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस चौकी प्रभारी ने मांगे पैसे
एक महीने पहले कासना थाना क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच कासना पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपी गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रभारी ने लड़की को खोजने के बदले पैसे मांगे थे। इससे संबंधित एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई, जिसमें पैसे मांगने का जिक्र था।
डीसीपी साद मियां खान का बयान
डीसीपी साद मियां खान ने पुष्टि की है कि पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रभारी को जनता के साथ दुर्व्यवहार के कारण लाइन हाजिर किया गया है। मामले की गहन जांच की जाएगी।

