Greater Noida News : छात्रों के हित की लगातार लड़ाई लड़ने वाले व किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले धूमखेड़ा गांव निवासी मोहित नागर को समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने जिला गौतम बुद्ध नगर छात्र सभा का जिला अध्यक्ष बनाया है।
मोहित नागर लगातार जिले में रहते हैं काफी सक्रिय
मोहित नागर लगातार जिले में सक्रिय रहते हैं वह किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं पूर्व में दादरी के अंदर हुए मिहिर भोज प्रकरण में भी उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया,छात्र चुनाव की बहाली के लिए भी लगातार आवाज उठाते रहते हैं तथा छात्रों के हित के लिए कॉलेज में होने वाली असुविधा के विरुद्ध भी आवाज उठाते हैं।
मोहित नागर ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने उनके संघर्ष व पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है,वह माननीय अखिलेश यादव जी के भरोसे पर खरे उतरने का कार्य करेंगे।
मोहित नागर ने अखिलेश यादव की तारीफ
मोहित नागर ने कहा अखिलेश यादव जी ने जो पीडीए को राजनीतिक भागीदारी दिलाने का संकल्प लिया है वह उनकी आवाज को छात्रों के मध्य पहुंचा कर पीडीए को अपने अधिकारी के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। मैं मान्य अखिलेश यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी व छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा जी का धन्यवाद अर्पित करता हूं।

