Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। शादी में उसके पिता ने 65 लाख रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद ससुराल वाले 20 लाख रुपये अतिरिक्त मांग रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2020 को मोहित त्यागी से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुर निरंजन त्यागी, सास सुनीता त्यागी और ननद मेघा व आंचल त्यागी उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसके पति ने उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति, ससुर, सास और ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जांच शुरू की
इसके साथ ही पत्नी ने अपने पति पर अननेचुरल सेक्स संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

