Greater Noida News : स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी ओप्पो के ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें ठेके पर रखा गया था लेकिन ठेकेदार पूरा वेतन नहीं दे रहा है और वेतन की मांग करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है।
कर्मचारियों ने कंपनी के मैनेजमेंट और ठेकेदारों पर लगाए गंभीर आरोप
इस हंगामे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया है और ओप्पो कंपनी के मैनेजमेंट से भी बातचीत की जा रही है। हजारों की संख्या में कर्मचारी हंगामा कर रहे हैं और उन्होंने कंपनी के मैनेजमेंट और ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस कर्मचारियों को कर रही समझाने का प्रयास लेकिन…
कर्मचारियों का कहना है कि सैलरी पूरी नहीं मिल रही है और अगर मांग की जाती है, तो डराया जाता है और उन्हें निकाल दिया जाता है। यह समस्या लंबे समय से चल रही है और आज कर्मचारियों ने अपने सब्र का बांध टूटते ही काम रोककर हंगामा करना शुरू किया है, उन्होंने कंपनी के बाहर सड़कों पर भी आकर नारेबाजी की है। पुलिस और अधिकारीगण मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों का हंगामा जारी है।

