नोेएडा के दादरी क्षेत्र के रहने वाले लोगों को जल्द नए साल का तोहफा मिलने वाला है। (Greater Noida Dadri area) पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद और राज्य मंत्री विजय सिंह द्वारा घोषणा कर दादरी की जनता को 36 करोड़ रुपए की सौगात दी है। दादरी की जनता के लिए अब ग्रेटर नोएडा जाना होगा और भी आसान। कुछ महीनो में सड़के होगी चौड़ी होगी सड़क। क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी जल्द किए जाएंगे। जिसकी लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने मांग पत्र बनाकर जितिन प्रसाद को सौंप दिया है। कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद और राज्य मंत्री विजय सिंह पथिक द्वारा बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
(Greater Noida Dadri area) दादरी जारचा मार्ग से वीरपुरा, खंडेरा, जीटी रोड कोट के पुल से नहर पटरी पर, चक्रपुर, कैमराला और मढैया चक्रसेनपुर तक रोड के चौड़ीकरण का काम किया जाना है। इसके अलावा दादरी जारचा मार्ग से फूलपुर, नई बस्ती, बील और रामगढ़ होते हुए अजायबपुर रेलवे स्टेशन तक रोड का चौडीकरण होना है। इन गांवो की सड़के अब 105 मीटर चौड़ी होगी और इनकी कनेक्टिविटी जीटी रोड से की जाएगी। जिससे ग्रेटर नोएडा जाना और भी आसान होगा। इन सड़कों का निर्माण कार्य एक महीने के अंतर्गत शुरू हो जाएगा और 6 महीने के अंदर सड़कों का चौड़ीकरण कर समाप्त कर दिया जाएगा।
यह लोग रहे मुख्य रूप से उपस्थित
इस दौरान मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, गजेंद्र मावी, अमित चौधरी, गीता पंडित, एमएलसी नरेंद्र भाटी, देवा भाटी और भारतीय जनता पार्टी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

