Greater Noida News : नशा लोग कर तो लेते हैं लेकिन इसके बाद होश गंवाकर वो क्या कर देते हैं उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं रहता। ग्रेटर नोएडा में धुत एक युवक बिजली के खंबे पर चढ़ गया, करंट लगने से युवक ट्रांसफार्मर पर आ गिरा और करंट से झुलस गया। लोगों ने आनन-फानन बिजली का शट डाउन लेकर युवक का रेस्क्यू किया और इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया लेकिन उसकी लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वीडियो विचलित और खौफनाक करने वाले
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो विचलित और खौफनाक है आप देख सकते हैं कि युवक नशे की हालत में बिजली के खंभे पर चढ़ गया लोग आवाज लगाते रहे, लेकिन नशे में चूर युवक को कुछ समझ और सुनाई नहीं पड़ रहा था वह नीचे उतरने के लिए राजी नहीं था।
बिगड़ती हालत को देखते हुए युवक को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि युवक का नाम नौशाद है वह मूल रूप से बुलंदशहर के कलौंदा गांव का रहने वाला है यहां जेवर के मोहल्ला रावलपटटी स्थित अपने ससुराल में रहता है पहले उसने शराब पी, फिर दाऊजी मंदिर के पास बने बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली के तार को पकड़ लिया। जिसके कारण करंट से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली की हायर सेंटर से रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

