Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में करीब 3 साल की एक लड़की खेत में गई थी जहां अकेला देखकर आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। हैवान ने रेप करने के बाद लड़की की हत्या करने का भी प्रयास किया लेकिन आरोपी सफल नहीं हुआ।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि अब गौतमबुद्ध नगर जिले में लड़कियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने तत्काल आरोपी को खोजकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी जब पूछताछ के लिए लाया जा रहा था तब उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली भी चलाई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के लिए आरोपी पर फायरिंग की और इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।
घटना के बाद ग्रेटर नोएडा रबूपुरा पुलिस के ऊपर खड़े हुए सवाल
इस घटना के बाद पुलिस के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं कि अपराध रोकने में वो बिल्कुल नाकामयाब हो रही है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीणों ने दिन निकलते ही ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली का घेराव किया। लोगों का कहना है कि अब जिले में महिला और बेटियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन जिले में महिलाओं और बेटियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैंl

