Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध कारोबारी की मौत हो गई। यह हादसा देर रात हुआ जब रंजीत नामक कारोबारी दूध की सप्लाई कर अपने गांव चिटहेरा लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टेलीफोन एक्सचेंज के पास जीटी रोड पर टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी
पुलिस के अनुसार, चिटहेरा गांव निवासी रंजीत दूध सप्लाई का कार्य करते थे। हादसे के वक्त वह गाजियाबाद से दूध की सप्लाई कर अपने गांव लौट रहे थे। तभी टेलीफोन एक्सचेंज के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रंजीत को तुरंत दादरी के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार में छाया मातम
इस हादसे की सूचना मिलते ही रंजीत के परिवार में कोहराम मच गया। चिटहेरा गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढें..
पुलिस जांच जारी
दादरी कोतवाली पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

