Greater Noida: सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्राधिकरण कार्यालय के गेट पर जमा हो गए और वहां धरना शुरू कर दिया। किसानों ने प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को कार्यालय में घुसने नहीं दिया।
आश्वासन से नहीं चलेगा काम
किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारी हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल देते हैं और उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाते। किसानों ने 10% भूमि के भूखंड, बढ़े हुए मुआवजे और नए भूमि अधिग्रहण कानून की मांग की है। बार-बार प्राधिकरण के चक्कर लगाने के बाद भी जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उन्हें प्राधिकरण का घेराव करके धरना देने की मजबूरी आई है।
ये भी पढ़ें..
भारी पुलिस बल की तैनाती
किसानों के हंगामे को देखते हुए प्राधिकरण के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही, प्राधिकरण के आसपास के ट्रैफिक को अन्य मार्गों की ओर मोड़ दिया गया है ताकि लोग जाम में न फंसें।

