Greater Noida: दनकौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब पांच बजे आगरा से नोएडा की ओर आ रही डबल डेकर बस ने स्पोर्ट्स सिटी वीआईपी गेट के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन, बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
कैसे हुआ हादसा
बड़े सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस का संतुलन बिगड़ गया और वह यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: Noida : म्यूजिक और डांस सिखाने के बदले बच्ची को पॉर्न देखना सिखाता था शिक्षक, मां ने रंगे हाथ पकड़ा
हादसों के मुख्य कारण
गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग या ओवरटेकिंग के दौरान होते हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से भी कई दुर्घटनाएं होती हैं। नोएडा पुलिस लगातार लोगों से गति सीमा में वाहन चलाने की अपील करती है। इसके बावजूद लोग लापरवाही से वाहन चलाकर अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

