Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना मयूर गोल्ड अपार्टमेंट बालाजी एनक्लेव की है, जहां शार्ट सर्किट की वजह से ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। इस हादसे में दो कार, दो बाइक, एक स्कूटी और एक स्कूटर जलकर राख हो गए।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
महिला और बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
आग के दौरान अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर एक महिला और दो बच्चे फंसे हुए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिससे अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कई गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। फिलहाल स्थिति सामान्य है और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।
ये भी पढें..
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्कूल खोलने पर कल तक फैसला
राहत की बात
इस भीषण हादसे के बावजूद किसी भी व्यक्ति को शारीरिक हानि नहीं पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

