Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि इस खौफनाक वारदात में आरोपी पति के भाई और अन्य परिजनों का भी हाथ है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि रोजा जलालपुर गांव में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी के बाद से ही उसका पति अर्जुन, देवर अजय और अन्य परिजन उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पैसों की मांग कर रहे थे, और जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बुधवार रात आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें..
Up Politics: होटल रेस्टोरेंट ढाबा के बाहर मालिक का नाम लिखवाने वाले बयान पर भड़की मायावती
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति अर्जुन और उसके भाई अजय को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कुछ अहम सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

