Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक की प्रताड़ना से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतका के पिता कमलेश सिंह, जो पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी रोशनी अप्रैल 2024 से अपनी बहन निशा के साथ आदर्श कॉलोनी, ग्राम कुलेसरा, ग्रेटर नोएडा में रह रही थी। यहां उसकी दोस्ती चंदन सिंह नामक युवक से हो गई थी, लेकिन बाद में चंदन सिंह ने रोशनी को परेशान करना शुरू कर दिया।
मृतका के पिता ने बताया कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर रोशनी ने 10 सितंबर 2024 को अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पिता कमलेश सिंह ने चंदन सिंह पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें..
पुलिस की कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने 15 दिनों के बाद चंदन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल चंदन सिंह फरार है, और पुलिस विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

