Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सुरजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर दिया जला रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना सेक्टर डेल्टा 1 की है, जहां एक महिला की जान बाल-बाल बची।
सूत्रों के अनुसार, महिला अपने घर के बाहर पूजा के लिए दिया जला रही थी, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन सौभाग्य से उनकी जान बच गई। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को कार चालक की पहचान में मदद मिल सकती है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सुरजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम इस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें..
ग्रेटर नोएडा के इस सेक्टर में इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं, और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से यहां के निवासियों को लगातार खतरे का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी से वाहन चलाएं और दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

