Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास कर रही थी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान आलम के रूप में हुई है। आलम पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे शामिल हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस का बयान
बीटा 2 थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आलम एक शातिर अपराधी है और गौ-तस्करी के मामलों में वांछित था। चेकिंग के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढें..
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पंचायत के दौरान हमले में आधा दर्जन घायल, दहेज की मांग को लेकर विवाद
आरोपी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वह चोरी की गई बाइक का उपयोग किन आपराधिक गतिविधियों में कर रहा था।

