ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने फर्जी एसटीएफ कर्मी बनकर लोगों से पैसे ऐंठने के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला इटावा थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी दीपांशु उर्फ बंटी उर्फ अंकित के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो हजार रुपये नगद बरामद किया गया है।
नॉलेज थाने से था फरार आरोपी
आरोपी ने अपने साथी के साथ दो पीड़ितों को एलजी गोल चक्कर से अपनी कार में बैठाया और फिर उनको छोड़ने के नाम पर डरा धमका कर रुपये ऐंठ लिया और आरोपी फरार हो गया। पीड़ितों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था।
भोले- भाले युवकों को आरोपी बैठाता था अपनी गाड़ी में और लूट लेता था रूपये
पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ ग्रेटर नोएडा में फर्जी एसटीएफ पुलिसकर्मी बनकर आरोपी के द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। आरोपी भोले-भाले युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाता था और फिर खुद को एसटीएफ का बता कर उन्हें छोड़ने के एवज में उनसे रुपयों की मांग करता था। नगद रुपये न होने पर उनसे डेबिट कार्ड सहित अन्य माध्यम से रुपये लेकर फरार हो जाता था। पूर्व में एलजी गोल चक्कर के पास से आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दो युवकों को अपनी स्विफ्ट कार में बैठाया और फिर उन्हें छोड़ने की एवज में उनसे रुपये ऐंठ कर फरार हो गया।
यह भी पढ़े :- Pakistan Vs Sri Lanka : श्रीलंका या बारिश, कौन करेगा पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर ?
पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद की ये चीजें
पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक आरोपी श्यामवीर को पहले ही गिरफ्तार जेल भेजा गया। जहां बृहस्पतिवार पुलिस ने फरार आरोपी दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक तमंचा और 2000 रूपए भी बरामद हुए।
आरोपी पहले भी ऐसी कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम
नॉलिज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दीपांशु उर्फ बंटी के ने अपने साथी श्यामवीर उर्फ पिंटू के साथ मिलकर एलजी गोल चक्कर के पास घूम रहे ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के लक्सर गांव निवासी अंश व आर्य को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और खुद को एसटीएफ कर्मी बताया उनको छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने इससे पहले भी कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों पेशेवर अपराधी हैं और उन पर नॉलेज पार्क थाना सहित गौतम बुद्ध नगर में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जिसमें श्यामवीर उर्फ पिंटू को पुलिस टीम द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था वही फरार दीपांशु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

