दुनिया का सबसे बड़े सर्च इंजन को आज 25 साल पूरे हो गए हैं हम बात कर रहें हैं Google की। 1998 में सितंबर से गूगल को केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट्स Larry Page और Sergey Brin ने की थी।
गूगल का इतिहास
हर चीज़ की शुरूआत आसान नहीं होती ये आप जानते हैं ठीक ऐसा ही रहा गूगल का 25 साल का सफर पहले Google का नाम Backrub रखा गया था लेकिन उसके बाद इसे गूगल नाम दिया गया और तबसे Google दुनिया भर के लोगों के सवाल का जवाब लगभग देता आ रहा है।
25 साल का हुआ Google
गूगल के 25 साल पूरे होने पर डूडल ने खास बनाया और Google में OO की जगह 25 जोड़ा है और दुनिया को शुक्रिया कहा कि आप सभी लोगों का शुक्रिया कि इतने सालों तक आपने हमारे सर्च इंजन पर अपनी सर्च की।
ये भी पढे़ं : Noida: अपराध को कम करने के लिए लगाए गए हाईटेक क्लाउड सीसीटीवी कैमरे
फिलहाल सुंदर पिचाई Google का कार्यकाल संभाल रहे हैं। गूगल 25 सालों से दुनिया के लगभग हर सावलों के जवाब दे रहा है, सुंदर पिचाई ने Google कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है उन्होंने गूगल के विभिन्न उत्पादों का प्रमुख विकास देखा है, जैसे कि गूगल क्रोम, एंड्रॉयड, और गूगल क्लाउड उनका कार्यक्षेत्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सराहनीय रहा है।
Doodle विशेष तिथियों पर अपने सर्च इंजन को बनाता है खास
गूगल डूडल्स (Google Doodles) के माध्यम से विशेष तिथियों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों के जन्मदिनों, त्योहारों, और ऐतिहासिक घटनाओं को याद किया जाता है, और इसमें बड़े और महत्वपूर्ण मौकों के साथ जश्न का भी हिस्सा बनाना शामिल है। सुंदर पिचाई के नेतृत्व में गूगल और अल्फाबेट कंपनी का उत्कृष्ट कार्य करता रहा है, और वे वैश्विक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

