बीआर चोपड़ा की पुरानी महाभारत के मशहूर कलाकार शकुनी का रोल निभाने वाले गूफी पेंटल का निधन हो गया है। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल ने जानकारी देते हुए बताया कि वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उम्र उनकी काफी थी और उन्हें कई बीमारियां थीं और आज हृदय गति रुक जाने से उन्होनें दुनिया के अलविदा कह दिया।
नहीं रहे शकुनी मामा गूफी पेंटल
गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है उन्होनें अपनी जिंदगी में ढेर सारा काम कर लोंगो के दिलों में जगह बनाई। गूफी पेंटल के करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वहीं, वह टीवी सीरियल्स में भी नजर आए। खास पहचान उन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत में शकुनी के रोल के बाद मिली। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे गुफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

