भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी और अंतिम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारतीय टीम को जितना बहुत जरुरी था। भारतीय टीम अगर यह मैच जीत लेती तो वह आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेती। मगर यह मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ रही है। सभी भारतीय फैंस की नजरे न्यूजीलैंड – श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर टिकी हुई थी।
श्रीलंका अगर यह सीरीज 2-0 से जीत लेती तो वह चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेती और भारतीय टीम बाहर हो जाती लेकिन न्यूजीलैंड ने उसके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया और सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका पर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस प्रकार न्यूजीलैंड से भारत के लिए एक अच्छी खबर आयी है। भारतीय क्रिकेट टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी है। भारत लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। श्रीलंका अब दूसरा मैच न्यूजीलैंड को हरा भी देती है फिर भी भारतीय टीम के बराबर अंक अर्जित नहीं कर पाएगी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से सामना करना होगा। यह महामुकाबला 7 से 11 जून के बीच लंदन के ‘दी ओवल’ में खेला जाएगा। बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में जीतने के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में बढ़े हुए मनोबल के साथ उतरेगी। वैसे, न्यूट्रल मैदान पर मुकाबला होने के चलते दोनों टीमों के पास चैंपियन बनने के बराबर मौके होंगे।

