भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से बॉर्डर-गावस्कार टॉफी का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारत के लिए एक खुशखबरी आई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। द्रविड़ ने कहा है कि “किसी के चोट से वापस आना हमेशा अच्छा होता है। हम कभी भी लोगों को चोटिल नहीं करना चाहते हैं और यह किसी टीम के लिए अच्छा नहीं है, खुशी है कि अय्यर फिट हैं। हम उनपर फैसला कुछ प्रशिक्षण सत्र के बाद करेंगे।”
द्रविड़ ने जोर देते हुए कहा कि कोई भी अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी अगर चोट के बाद वापस आता है तो उसे अपनी जगह वापस मिल जाएगी। द्रविड़ को यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी, भले ही उसने शतक बनाया हो या पांच विकेट लिए हों, पहली पसंद के खिलाड़ी के चोट से वापस आने पर उसे बाहर बैठना होगा।
बता दें कि अय्यर को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला के दौरान पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी और उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक महीने के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरना पड़ा था। पूरी तरह से फिट नही होने के कारण अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे, जहां सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट में पदार्पण किया था। हालांकि द्रविड़ ने अभी अय्यर के दूसरे टेस्ट में खेलने की पुष्टि नहीं की है।

