Noida: बिसरख इलाके में हुए आम्रपाली (Amrapali) ड्रीम वैली कांड में गिरफ्तार प्रोजेक्ट से जुड़े जनरल मैनेजर लवजीत को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. यह त्रासदी 16 सितंबर, 2023 को हुई थी, जिसमें लिफ्ट गिरने से नौ मजदूरों की मौत हो गई थी। 16 सितंबर, 2023 को सुबह 8:30 बजे के आसपास आम्रपाली (Amrapali) ड्रीम वैली निर्माणाधीन सोसायटी में यह दुखद घटना घटी। एक यात्री लिफ्ट में नौ लोग सवार थे, जो 14वीं मंजिल से नीचे उतर रहे थे।
लिफ्ट में अचानक खराबी आने से हुआ था हादसा
आठवीं मंजिल पर अचानक लिफ्ट में खराबी आ गई, जिससे भयानक हादसा हो गया। चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पांच को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्य से, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या नौ हो गई।
ये भी पढ़ें..
जॉब से वापस लौट रही युवती से किया गया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
धारा 304, 308, 337, 338, 237 और 34 के तहत मामला दर्ज
नौ व्यक्तियों के खिलाफ धारा 304, 308, 337, 338, 237 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। निर्माण परियोजना गिरिधारी लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा की जा रही थी। इस दुखद घटना में अरुण, विभूति मंडल, हरीश, रसूल, अब्दुल, कुलदीप, कैफ, अरबाज और अन्य पीड़ितों की जान चली गई। मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

