हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर ससुर और पति के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, और हत्या की वारदात को छुपाने के लिए शव को गांव के बाहर जंगलों में फेंक दिया, घटना के खुलासे से गांव में सनसनी फैली हुई है, प्रेमिका सहित हत्या करने वाले अपराधियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र चंदपुरवा बुजुर्ग के युवक प्रदीप पांडे का गांव की महिला आरती यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा, दोनों के बीच प्रेम संबंध का पता जब महिला के पति जय राम हुआ तो जयराम ने आरती के साथ मारपीट कर प्रेमी प्रदीप पांडे की हत्या की योजना बनाई और गुरुवार की रात प्रेमिका आरती से फोन करवा कर प्रेमी को घर बुला लिया प्रेमिका आरती पति जयराम और ससुर बलबीर ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर प्रदीप की घर पर हत्या कर दी हत्या की वारदात को छिपाने के लिए मृतक प्रदीप का शव गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया, सुबह शव देखे जाने पर ग्रामीणों को हत्या की जानकारी हुई।
पूरे मामले पर पुलिस ने खुलासा करते हुए, फोन कर प्रेमी को बुलाने वाली प्रेमिका सहित उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, खुलासे के दौरान पुलिस को हत्या में प्रयुक्त किए गए लाठी-डंडे और मृतक का मोबाइल मिला है, पुलिस ने हत्या करने वाली पकड़ी गई, प्रेमिका सहित उसके पति और ससुर को जेल भेज दिया है।

