अपने बयानों से विवादों में रहने वाले डासना स्थित शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद (Mahant Yeti Narsimhanand) ने इजरायल के पक्ष में हमास आंतकियों के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई है। यति नरसिंहानंद ने वीडियो जारी कर उनके और उनके एक हजार अनुयायियों को इजराइल जाने की इजाजत देने की मांग की है। उन्होंने वहां की जनता की सुरक्षा में हमास आतंकियों से लड़ने की इच्छा जताई है।
वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद ने कहा, सनातनियों को इजरायल पर हुए हमले से सचेत रहना होगा
यति (Mahant Yeti Narsimhanand) ने कहा कि वे इससे संबंधित प्रस्ताव दिल्ली स्थित इजराइल के दूतावास को सौंपेंगे। वीडियो में उन्होंने कहा कि इजरायल और सनातनियों का शत्रु एक ही है। है। भारत के लोग इस तरह की लड़ाई के लिये तैयार नहीं है। अगर इजरायल उन्हें और उनके शिष्यों को धार्मिक आस्था और मान्यताओं के साथ इजरायल में रहने की अनुमति दे तो वो हर मोर्चे पर इजरायल के साथ लड़ेंगे।
अगले सप्ताह इजरायल के राजदूत से मिलकर करेंगे पेशकश
Mahant Yeti Narsimhanand ने कहा कि हिन्दू अपनी धार्मिक आस्थाओं और मान्यताओं को कभी भी किसी पर नहीं थोपते इसीलिए कभी भी हमारे किसी से धार्मिक विवाद होने की कोई संभावना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अगले हफ्ते स्वयं दिल्ली में इजरायल के दूतावास पर जाकर अपनी बात रखेंगे।

