नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की महिला स्वास्थ्य मित्रों ने रक्षाबंधन मनाई जिसमें नगर आयुक्त को तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधी नगर आयुक्त ने महिला सफाई मित्रों को सदैव साथ निभाना का भरोसा दिलाया, उनको उपहार भी भेंट कियाl
नगर निगम डॉ नितिन गौड़ ने सफाइकर्मियों को राखी बांधने पर दिया एकता का संदेश
गाजियाबाद नगर निगम की सफाई मित्रों ने अधिकारियों को राखी बांधकर एकता का संदेश दिया एकजुट होकर शहर में बेहतर कार्य करने के लिए एक दूसरे से वादा भी किया, रक्षाबंधन पर्व की नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई साथ ही एक परिवार के रूप में शहर हित में कार्य करने के लिए उत्साहित कियाl
महिला सफाई मित्रों के अधिकारों की जिम्मेदारी सर्वोपरि- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़
रक्षाबंधन के इस पर्व पर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही नगर आयुक्त द्वारा महिला सफाई मित्रों के अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया गया गाजियाबाद नगर निगम के लिए महिला सफाई मित्रों के अधिकार का विशेष सर्वोपरि है ऐसा कहकर उपस्थित जनों का मनोबल बढ़ायाl
मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश उपस्थित रहे व अन्य सफाई मित्र के साथ मिलकर मिठाई वितरण किया, बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ त्यौहार मनायाl

