Ghaziabad: राजधानी के प्रतिष्ठित आस्था अस्पताल में हाल ही में एक हिंसक और सुनियोजित हमला हुआ, जिसने चिकित्सा जगत को झकझोर कर रख दिया है। घटना उस समय घटी जब एक मरीज के परिजनों ने शराब के नशे में अस्पताल परिसर में हंगामा किया, और देखते ही देखते करीब 10 से 12 लोग अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों पर हमला करने लगे। यह पूरी वारदात अस्पताल के CCTV कैमरों में कैद हो चुकी है।
क्या है पूरा मामला?
घटना की शुरुआत उस समय हुई जब एक मरीज के साथ आए परिजन नशे की हालत में अस्पताल में हंगामा करने लगे। डॉक्टरों ने उन्हें संयम बरतने और शांति बनाए रखने की सलाह दी, लेकिन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुछ ही देर में एक समूह अस्पताल में घुस आया और उन्होंने डॉक्टरों के साथ मारपीट की है, महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता की और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। यह सब स्पष्ट रूप से कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका है, जिससे घटना की गंभीरता और सुनियोजित प्रकृति की पुष्टि होती है।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस मौके पर पहुंच भी गई। मगर, चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के कई दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में आक्रोश फैल गया। एक डॉक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा “जब हमारी जान खतरे में है, तब भी प्रशासन चुप क्यों है?”
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे दी और अस्पताल की सेवाओं पर असर पड़ने लगा।
ऊपर से दबाव, तब हुई गिरफ्तारी
पुलिस (Ghaziabad) की निष्क्रियता तब टूटी जब पुलिस कमिश्नर स्तर से निर्देश दिए गए, जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सवाल ये उठता है कि क्या कानून व्यवस्था सिर्फ ऊपरी आदेश पर ही काम करेगी? क्या स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वो खुद पहल करे?
डॉक्टरों की मांगें
इस हमले के बाद डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन ने तीन मुख्य मांगें रखी हैं:
- अभियुक्तों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
- अस्पतालों में स्थायी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
- मेडिकल स्टाफ को “फ्रंटलाइन वॉरियर्स” का दर्जा देते हुए विशेष सुरक्षा दी जाए।
ये भी पढ़ें : Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, आंधी और हल्की बारिश से मिली गर्मी से राहत
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time