गाजियाबाद। मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर इसरो के सभी वैज्ञानिको को शुभकामनाएं देते हुए शालीमार गार्डन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान ने किया। तिरंगा यात्रा में स्प्रिंगफ़ील्ड पब्लिक स्कूल सचिन पब्लिक स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रू पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। इसमें बच्चों ने इसरो व चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूप धारण कर अपनी देश भक्ति की भावनाओं का प्रदर्शन किया। पूरा शालीमार गार्डन देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
चंद्रयान -3 की चांद पर सेफ लैंडिंग की कामयाबी पर गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान लगे देशभक्ति के नारे
तिरंगा यात्रा में प्रतीक माथुर, पार्षद राहुल शर्मा, भूषण लाल, केशव सक्सेना, जितेंदर कुमार, देवेन्द्र चोधरी, श्याम शर्मा, सुशील भसीन, शिव शर्मा, आशीष बंसल, संतोष गुप्ता, बिजेन्दर भड़ाना, राजेश चतुर्वेदी, अरविन्द राणा, बच्चन सिंह, अमित शर्मा, योगराज शर्मा, मदन लाल शर्मा, अरविंद राणा, भूपेन्दर गोस्वामी, जितेंद्र सिंह, विनोद माथुर, अंजू घनशाला, ममता झा, सुमन सती, निशा चौहान,अनीता राणा, मुनेश कसाना, आशा पवार, अंजू घनशाला, ममता झा, के राय, एस डी शर्मा, डी एस नेगी, ए एन झा, आर एन सिंहा, मनोज राघव, शुशील, शुभम आदि स्थनीय और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

