वर्दी लोगों की रक्षा करने के लिए होती है लेकिन गाजियाबाद में खाकी धज्जियां उड़ाती दिख रही है एक सिपाही ने एक युवक को जमीन पर गिराकर खुले में पब्लिक के सामने पिटा। सिपाही उस शख्स को जमीन पर गिराकर बूटों से रौंद रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई हैं और आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है की सिपाही युवक को जमीन पर गिराया हुए है और उसकी जमकर पिटाई कर रहा है। पिटाई करते हुए बूटो का भी जमकर इस्तेमाल किया है। खुले में रोड के किनारे सिपाही युवक को पीट रहा है वहां आस–पास लोग एकत्र हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है। इसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है। उक्त वायरल वीडियो की जांच करने पर यह ज्ञात हुआ है की यह वीडियो थाना क्षेत्र कवि नगर से संबंधित हैं। उक्त वीडियो में थाना मधुबन बापूधाम में तैनात आरक्षी रिंकू राजौरा द्वारा युवक के साथ मारपीट की जा रही हैं। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। साथ ही वीडियो के आधार पर सिपाही को निलंबित करते हुए जांच के आधार पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

