दिल्ली-एनसीआर के शहरों में गुरुवार से मौसम में काफी बदलाव आया है। गाजियाबाद और नोएडा में बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले पूरे सप्ताह इसी तरह की बारिश का अनुमान जताया है।
गाजियाबाद – नोएडा में 5 जुलाई तक बारिश का अनुमान
गाजियाबाद में सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर बारिश रुकी तो यह 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे पहले रोजाना तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, ऐसे में बारिश से करीब 6 डिग्री सेल्सियस की सीधी गिरावट आई है। फिलहाल आर्द्रता 88% है। बारिश में किसी भी तरह की देरी से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह से ही बिजली गुल
गाजियाबाद में बारिश के कारण गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की सड़क समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है। वाहन पानी से होकर गुजर रहे हैं, जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। बारिश के कारण गाजियाबाद के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बिजली गुल हो गई है।

