रिश्ते में दूर के मामा लगने वाले एक कलयुगी मामा के द्वारा एक 7 साल की बच्ची के साथ रेप करने के बाद मौत के घाट उतार दिया पूरी घटना गाजियाबाद के कोतवाली घंटाघर के कैला भट्टा चौकी क्षेत्र की है जहां पर अपने मामा के यहां रहने आई एक 7 वर्षीय बच्ची जब अपने पड़ोस के रहने वाले दूर के मामा के यहां गई तो वहां इमरान नामक व्यक्ति के द्वारा उस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया।
ये भी पढ़ें : Noida : वेदवन पार्क में नवरात्र से लागू होगा शुल्क, प्राधिकरण ने लिया फैसला
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जब लड़की ने इस पूरे कांड की घटना अपने परिवार जनों को बताने की बारे में इमरान से कहा तो इमरान ने उसको मौत के घाट उतार दिया 7 वर्षीय मासूम बच्ची के परिवार जनों का आरोप है कि इमरान के द्वारा ही इस पूरे कृत्य को किया गया है और इस बच्ची को एक ही जगह पर तीन बार देखने के बाद जब इमरान के घर में देखने के लिए परिवारजन पहुंचे तो इमरान ने अपने घर की तलाशी दिलाने से मना कर दिया और परिवार जनों का आरोप है कि उस बच्ची को इमरान के द्वारा फिर इन्हीं की छत पर फेंका गया हालांकि घटना देर रात 10 बजे की है जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने तफदीक करते हुए मौके से लड़की का शव बरामद कर लिया है और आरोपी इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी के यहां कर रही जांच
वहीं दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा 7 वर्षीय मासूम बच्ची के पैरों की चप्पलों को इमरान के घर से बरामद किया गया है मुस्लिम बहुत क्षेत्र में ऐसी घटना घटित होने के बाद जहां मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने अपनी फोर्स सीनेट कर दी है ताकि कोई भी माहौल खराब ना हो पाए वहीं मौके पर एडीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल जांच करने के लिए पहुंचे हैं।

