गाजियाबाद। पेंट कारोबारी के यहां बंधक बनाकर लूट करने की कोशिश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस में इस मामले में तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना बीए पढ़ा हुआ है और केमिकल का काम करता है। पुलिस ने शातिर कब्जे से अवैध असला घटना में प्रयुक्त बाइक बाइक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
डीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि नीरज कुमार रस्तोगी गुरुद्वारा मार्ग शिब्बन पुरा पटेल नगर में रहते हैं। वही पर उनकी पेंट की दुकान और गोदाम है। 18 अगस्त को उनके द्वारा सूचना दी गई की तीन शातिर ग्राहक बनकर आए और उन्हें बंधक बनाकर मारपीट कर लूटपाट करने की कोशिश की लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोगों को पता चल गया। इससे शातिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंट के आधार पर सोमवार को शिवम निवासी कैला देहात, रईस सैफी निवासी प्रताप विहार व कुलदीप निवासी नंदग्राम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे कारतूस, एक स्कूटी व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई है।
पीड़ित से पहले से परिचित था आरोपी
डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि शिवम का थिनर का काम है। इसके चलते ही वह पहले से व्यापारी नीरज कुमार के गोदाम पर आता जाता रहता था। शिवम ने पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने साथी रहीस व कुलदीप के साथ मिलकर अपने शोक, खर्चे पूरे करने के लिए रईस की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटाकर तमंचे की बट से मारपीट कर लूट का प्रयास किया।
थिनर उतरने को लेकर हुई बहस के बाद रची लूट के साजिश
पुलिस की माने तो शिवम के यहां से कमर लेकर ई रिक्शा में कुलदीप नीरज के यहां पहुंचाने गया था। वहां पर किसी बात को लेकर नीरज और कुलदीप में बहस हो गई। इसके बाद यह बात उसने शिवम को बताई। इसके बाद सबने मिलकर लूट की योजना बनाई गई।

