कारों के बाद अब गाजियाबाद में ट्रैक्टर भी चोरी होने लगे हैं। कविनगर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी कर कम दामों में बेचते हैं। (Tractor trolley theft Gang Busted) पुलिस ने ऐसे तीन ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का एक ट्रैक्टर बरामद किया है।
कार के बाद ट्रैक्टर चोरी गिरोह का भंड़ाफोड़ तीन आरोपी गिरफ्तार
कविनगर थाना क्षेत्र के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए ट्रैक्टर चोरों में कृष्ण तिवारी, रामनरेश और रवि कुमार हैं। (Tractor trolley theft Gang Busted) ये तीन राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि इनके और भी साथी है जो एनसीआर से ट्रैक्टर चुराकर दूसरे राज्यों में बेचते हैं। पुलिस इनके बाकी साथियों को तलाश रही है।
पुलिस ट्रैक्टर गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है
एसीपी अभिषेक श्रीवास्वत ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि चोरों ने 15 अक्टूबर को लोहा मंडी क्षेत्र से दो ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी की थी। इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया गया है (Tractor trolley theft Gang Busted) पूछताछ में यह पता चला है कि ये दलालों के माध्यम से चोरी किए गए ट्रैक्टर को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में ले जाकर बेचते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है।

