सड़को पर चलने वाले वाहनों पर अब जाति सूचक और सांप्रदायिक शब्दों के लिखे जाने पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रूख अपनाया है कि जिस भी वाहन के ऊपर जाति सूचक शब्द लिखे दिखाई देंगे तो उस पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
वाहनों पर जातिसूचक शब्द और सांप्रदायिक शब्दों पर सख्त हुआ प्रशासन
आजकल एक ट्रेंड बन गया है वाहनों पर जाति सूचक और सांप्रदायिक शब्द जाट, हिन्दू, गुर्जर, क्षत्रिय, यादव, लिखा होता है लेकिन अब इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रूख अपना लिया है और ट्रैफिक पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं और गाजियाबाद में इसका सख्ताई से पालन किया जा रहा है।
गाजियाबाद में जाति सूचक और सांप्रदायिक वाहनों पर कट रहा चालान
गाजियाबाद में जाति सूचक और सांप्रदायिक वाहनों पर सख्ताई से कार्रवाई करते हुए चालान काटा जा रहा है जब लोगों से पूछा गया कि इस फैसले से उनका क्या विचार है तो सबके अलग अलग अपने तर्क थे किसी ने अपनी गलती मानी और कहा कि भविष्य में वो ऐसा दोबारा नहीं करेंगे, तो कुछ लोगों को इसके बारे में पता नहीं था लेकिन उन्होनें भी कहा कि वो इस बात को ध्यान में रखते हुए वाहन पर जाति सूचक और सांप्रदायिक शब्द नहीं लिखवाएंगे।

