जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के जवानों और आतंकवादियों से लोहा लेते हुए गाजियाबाद के शहीद कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी को उनके 24वें शहीदी दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि ( Martyr Captain G.S Suri) दी गई। शास्त्री नगर स्थित कैप्टन सूरी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मेयर सुनीता दयाल, केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह और भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने शहीद कैप्टन जीएस सूरी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
दुश्मनों को जीएस सूरी ने अपनी आखिरी सांस तक चटाई थी धूल
बिहार रेजिमेंट की ओर से भी शहीद कैप्टन की याद में पुष्प चक्र भेंट किया गया। (Remembering Martyr Captain G.S Suri) देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन जीएस सूरी उरी सेक्टर में फौलाद पोस्ट की रखवाली में तैनात थे। 9 नवंबर, 1999 को पाकिस्तानी सेना ने पोस्ट पर हमला कर दिया। कैप्टन सूरी ने अपने जवानों के साथ बहादुरी से दुश्मन का मुकाबला किया। इस दौरान दुश्मन सेना के कई जवान मारे गए।
जज्बे के साथ जीएस सूरी ने लड़ी थी लड़ाई
कैप्टन जीएस सूरी के नेतृत्व में भारत के वीर जवानों ने दुश्मन सेना का पीछा करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इस बीच, भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को सुरक्षा कवच देते हुए कैप्टन जीएस सूरी आगे बढ़े तभी दुश्मनों ने रॉकेट लॉचर से उन पर ग्रेनेड फेंके। घायल होने के बाद भी उन्होंने मोर्चा संभाल रखा था। (Remembering Martyr Captain G.S Suri) लड़ाई के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम पेश कर दी कैप्टन जीएस सूरी को दी श्रद्धांजलि
कैप्टन जीएस सूरी के पिता ले. कर्नल टीपीएस सूरी और दारा गुरबख्श सिंह भी फौज में थे। (Remembering Martyr Captain G.S Suri) श्रद्धांजलि सभा में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए। मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गाजियाबाद के वीर जवान की जीवनी से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

