Ghaziabad: गाजियाबाद के थाना बॉर्डर क्षेत्र में पाइपलाइन रोड पर प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी की हत्या के मामले में एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि हत्या में शामिल एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
मुख्य आरोपी पवन के दोस्त पर है इनाम एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोनी बॉर्डर के राधा विहार का राहुल उर्फ रामबाबू है। पूछताछ में राहुल उर्फ रामबाबू ने बताया कि वह पवन भाटी का दोस्त है। 5 मई को विक्रम मावी ने पवन भाटी के माता-पिता और पत्नी की पिटाई की थी। इसका बदला लेने के लिए पवन भाटी अपने चाचा विक्रम मावी की हत्या करना चाहता था।
ये भी पढ़ें..
विक्रम मावी की हत्या वाले दिन राहुल भी पवन के साथ घटनास्थल पर मौजूद था। हत्या से पहले की थी पिटाई आरोपी ने बताया कि उसने विक्रम की भी पिटाई की थी। हत्या के बाद से वह फरार था। गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी ने बताया कि इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

