Ghaziabad News : गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने तीन ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो एटीएम कार्ड के जरिए फ्रॉड किया करते थे पुलिस ने उनके कब्जे से 92 एटीएम कार्ड और ₹52000 नगद बरामद किए हैं साथ ही स्वाइप मशीन भी अपने कब्जे में ले ली है पुलिस ने इनके पास से एक गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है।
एटीएम कार्ड के जरिए शातिर अपराधी इस तरीके से लोगों के साथ कर रहे थे फ्रॉड
यह लोग बड़े ही शातिराना अंदाज से पहले एटीएम में जाते थे और फर्जी एटीएम की चिप पर फैवी क्विक लगाने के बाद एटीएम मशीन में उसे दो से तीन बार स्वैप किया करते थे जिससे कि एटीएम मशीन की रीडिंग क्षमता कम हो जाती थी ऐसे में जब भी कोई अन्य व्यक्ति एटीएम में पैसे निकालने के लिए आता था तो उसका एटीएम वहां पर फंस जाया करता था।
यूट्यूब के जरिए अपराधियों ने फ्रॉड करने का तरीका किया था इजात
केवल इतना ही नहीं यह लोग बड़े ही शातिराना अंदाज में अपने ही गिरोह के साथी का कस्टमर केयर नंबर एटीएम के भीतर चश्पा कर दिया करते थे और जब पीड़ित व्यक्ति उसे नंबर पर कॉल किया करता था तो उसे अपने जहां से में लेने के बाद उसका एटीएम बदलकर उसे एटीएम से पैसे निकालकर वहां से रफू चक्कर हो जाया करते थे। दिलचस्प बात ये है की इस गैंग के सरगना ने यूट्यूब के जरिए ये फ्रॉड करने का तरीका इजात किया था।

