Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में विकास कार्यों को रफ्तार दे रहा है जिसके क्रम में शहर में कई सड़कों के निर्माण कार्य प्राथमिकता पर कराए गए हैं जिसका लाभ शहर के निवासियों को मिलेगा, इसी क्रम में देखने में आ रहा है कि शहर वासी अपने-अपने तरीके से सड़क बनने पर ख़ुशी मना रहे हैं, सिटी जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 09 मे बनी सड़कों के लिए खुशी जाहिर करते हुए दिवाली मनाई गई।
गाजियाबाद के नगर निगम द्वारा काम को लेकर नगरवासियों ने मनाई खुशी
क्षेत्रीय निवासियों हिमांशु पाराशर से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त सड़क कई वर्षों से नहीं बनी थी जिस पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा क्षेत्रीय निवासियों ने प्रयास किया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गुरुद्वारा रोड पटेल मार्ग से लेकर लाल चौक तक बनाई गई सड़क को गुणवत्ता पूर्वक बनाया गया, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह की प्लानिंग की सराहना करते हुए बताया गया कि पानी की पाइपलाइन तथा सीवर कनेक्शन करने के बाद उक्त सड़क को बनाया गया, जिससे आसपास के रहने वाले निवासियों में उत्साह है और खुशी को जाहिर करते हुए बनी हुई सड़क पर एक पटाखा जलाते हुए दिवाली मनाई गई।
सिख समाज ने सड़क बनने पर खुशी जाहिर करते हुए नगर निगम का किया धन्यवाद
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा उक्त सड़क 15वें वित्त आयोग से बनाई जिसमें लगभग 15 लाख की लागत से सड़क बनाई गई, सिख समाज ने सड़क बनने पर खुशी जाहिर की गाजियाबाद नगर निगम का धन्यवाद प्रकट करते हुए महापौर सुनीता दयाल, क्षेत्रीय पार्षद शीतल तथा नगर आयुक्त व गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग का धन्यवाद किया, क्षेत्रीय पार्षद शीतल द्वारा बताया गया कि आवागमन में क्षेत्र वासियों को काफी सहूलियत है सड़क खराब होने की वजह से परेशानी थी जिसका समाधान कराया गया, उत्साह मनाते समय गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक रविंद्र सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह राजू व अन्य उपस्थित रहेl

