Ghaziabad News : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस के रूप में मनाया। राजनगर आरडीसी–4 पार्टी कार्यालय पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हे नमन किया।
जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से कही कई बातें
जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से कहा की चौधरी चरण सिंह मानते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानो से होकर गुजरता है उन्होंने जीवन भर जनता एवंम किसानों के हित व हक की लड़ाई करने का कार्य किया। चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों के लिए जमींदारी उन्मूलन व राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक का निर्माण कर किसानों को आर्थिक मजबूती दिलाने का कार्य किया। किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया।
समाजवादी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रहे मौजूद
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास, राजन कश्यप, गुलाब यादव, रमेश यादव, रश्मि चौधरी, शशि कश्यप, अशोक पांडे, अनुष्का सिंह,अंशु वरिष्ठ, ओमप्रकाश खंडेलवाल ठाकुर ,आशा, ठाकुर विक्की सिंह ,ताहिर हुसैन, खालिद खान, हाजी मुबारक अली, सरोज चौधरी, रिजवान चौधरी, आशु अब्बासी, भूरा सिंह रविंद्र यादव, गौरव त्यागी, कृष्ण यादव, अब्बास, साजिब सैफी, सुरेंद्र यादव, राहुल रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

