नमो भारत रैपिड ट्रेनों (Rapid train) में यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल ऐप के जरिए वन-टैप टिकटिंग की सुविधा शुरू की है। इसके तहत यात्रियों को आरआरटीएस स्टेशन परिसर के 300 मीटर के दायरे में कहीं से भी, केवल एक टैप से आरआरटीएस कनेक्ट ऐप पर यात्रा के लिए क्यूआर कोड जनरेट किया जा सकता है। सिर्फ ऐप में वन टैप बुकिंग पर क्लिक करते ही क्यूआर टिकिट जेनेरेट हो जाएगा।
एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया वन टैप से क्यूआर की सुविधा का लाभ
एनसीआरटीसी के प्रवक्ता अरुण कुमार ने बताया कि यात्रियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने ई-वॉलेट को मोबाइल एप्लिकेशन से लिंक करना होगा और ई-वॉलेट में न्यूनतम 100 रुपए की राशि रखनी होगी। (Rapid train) मोबाइल एप्लिकेशन पर एक टैप के साथ क्यूआर कोड जनरेट हो जाएगा, जिसकी मदद से यात्री आरआरटीएस स्टेशन में क्यूआर कोड स्कैन करके प्रवेश कर सकेंगे। कॉरिडोर के किसी भी स्टेशन पर उसी क्यूआर कोड को स्कैन करके अपनी यात्रा समाप्त कर सकेंगे।
एनसीआरटीसी के प्रवक्ता अरुण कुमार ने कहा यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी की ओर से टिकट खरीदने के विकल्प कई विकल्प उपलब्ध किए गए हैं। (Rapid train) टिकट वेंडिंग मशीनों (टीवीएम) पर बैंक नोट्स और यूपीआई-इनेबल्ड टीवीएम के माध्यम से पेपर क्यूआर कोड-आधारित टिकट शामिल हैं। टीवीएम मशीनों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को रिचार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध है। यात्री आरआरटीएस कम्यूटर कार्ड भी खरीद सकते हैं।

