Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के पास 500 हेक्टेयर में “न्यू गाजियाबाद” नाम से नई टाउनशिप बसाने की तैयारी की जा रही है। यह नई टाउनशिप आरआरटीएस कॉरिडोर से करीब 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर होगी। टाउनशिप में स्कूल, अस्पताल, मॉल, आईटी पार्क आदि के साथ ही कई आवासीय और व्यावसायिक भूखंड शामिल होंगे।
प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तार एवं नव नगर संवर्धन योजना के तहत 500 हेक्टेयर में “न्यू गाजियाबाद” नाम से टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई गई है। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। मंडलायुक्त से मंजूरी मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलते ही इसे मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
टाउनशिप में होंगी सभी सुविधाएं
उन्होंने बताया कि “न्यू गाजियाबाद” नाम की टाउनशिप में सभी सुविधाएं होंगी। इसमें विभिन्न आकार के आवासीय और व्यावसायिक भूखंड होंगे। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग योजना भी शुरू की जा सकती है। लेआउट में स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, मॉल, अस्पताल, साइबर सिटी आदि के लिए प्लॉट भी शामिल होंगे। स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हरियाली के लिए एक क्षेत्र आरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस टाउनशिप को आधुनिक तरीके से विकसित करने की योजना है।
यह टाउनशिप राजनगर एक्सटेंशन के आसपास बसाई जा सकती है। हालांकि, अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। जीडीए का प्रयास है कि इस नए गाजियाबाद को आरआरटीएस कॉरिडोर के आसपास विकसित किया जाए, ताकि नमोभारत ट्रेन स्टेशनों से दूरी मात्र 10 मीटर हो, जिससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें।
50 फीसदी फंडिंग राज्य सरकार कर रही
मुख्यमंत्री शहरी विस्तार एवं नव नगर संवर्धन योजना 2023-24 के तहत नए शहरों के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 50 फीसदी फंडिंग राज्य सरकार कर रही है, जबकि शेष 50 फीसदी राशि प्राधिकरण को वहन करनी होगी। उस समय जीडीए ने कोई प्रस्ताव नहीं भेजा था, लेकिन अब जीडीए उपाध्यक्ष इस योजना को आगे बढ़ा रहे हैं। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन और आरआरटीएस कॉरिडोर के पास 500 हेक्टेयर में “न्यू गाजियाबाद” नाम से टाउनशिप बसाई जाएगी। इस प्रस्ताव को आगामी जीडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। मंडलायुक्त से मंजूरी मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।

