Ghaziabad News : 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में इस समय राम नाम की गूंज है और देश के कई इलाकों से रामलला के लिए तोहफे, भक्तों के लिए प्रसाद पहुंच रहा है इसी कड़ी में गाजियाबाद के साहिबाबाद के पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने भी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भंडारे के लिए अयोध्या 25 टन खाद्य सामग्री भेजी है।
गुरुवार को इंदिरापुरम कार्यालय से साहिबाबाद के पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यह खाद्य सामग्री भेजी है उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीराम 500 साल बाद अपने विशाल भव्य मंदिर और आसन पर विराजमान हो रहे हैं ऐसे में भगवान श्रीराम के दर्शन करने आने वाले सभी राम भक्तों को उनकी ओर से प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है।
पंडित अमरपाल शर्मा ने जानकारी दी यह भंडारा 1 महीने तक चलेगा
पंडित अमरपाल शर्मा ने जानकारी दी है कि इस भंडारे में हर तरह की व्यवस्था करने की कोशिश की गई जिस से आये हुए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े यह भंडारा 1 महीने तक चलेगा। पंडित अमरपाल शर्मा ने कहा कि वह इससे पहले बाबा अमरनाथ के लिए भी इस तरीके के भंडारे आयोजित करते रहे हैं लेकिन भगवान श्रीराम सबके आराध्या हैं और वह भगवान की सेवा में यह सब अर्पण कर रहे हैं।
पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने कहा है यह एक सामाजिक कार्य
पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने कहा है यह एक सामाजिक कार्य है उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम पर हर भक्त का भरोसा है और भगवान श्रीराम अब विशाल भवन में विराजमान हो रहे हैं इसके लिए सभी देशवासियों और हिंदू धर्म के अनुयायियों को चाहिए कि वह 22 जनवरी को अपने घरों में घी के दीपक जलाएं। गरीबों को भोजन कराने में सहयोग करें और भगवान प्रभु राम का जप करें। यही भगवान श्रीराम के लिए असली समर्पण है। भण्डारे कों भेजने में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

