गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई। (Ghaziabad Hindon Airbase Security Lapse) एयरबेस की बाउंड्री वॉल के पास लगभग 4 फीट गहरी सुंरग खुदी मिली स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर के मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
गाजियाबाद हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में चूक
सोमवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर 4 फीट की गहरी सुरंग मिलना एक बड़ी सुरक्षा चूक है (Ghaziabad Hindon Airbase Security Lapse) और सवाल खड़े करती है कि सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम केवल खोखले हैं साथ और पुलिस की भी ये बड़ी लापरवाही सामने आई है कि पहले से इतनी बड़ी चूक पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया फिलहाल सुरंग को मिट्टी से भर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में गंभीरता से जुटी
मामले को गंभीरता से लेते हुए एयरबेस सुरक्षा अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है और (Ghaziabad Hindon Airbase Security Lapse) पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

