Ghaziabad News: मसूरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खालिद नाम का युवक पिछले 10 महीने से अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की की इज्जत लूट रहा था। वह पैसे खर्च करके मासूम लड़की को होटलों में ले जाता और फिर उसके साथ घिनौना काम करता। जब लड़की की तबीयत खराब हुई तो उसने अपने माता-पिता को सारी बात बताई। लड़की के पिता ने मसूरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि खालिद के खिलाफ कानूनी कार्राई की जा रही है।
दिसंबर 2023 से कर रहा है गलत हरकत
एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि खालिद दिसंबर 2023 में नाबालिग लड़की के संपर्क में आया था। वह अक्सर उसे बहला-फुसलाकर होटल में ले जाता और खाना खिलाने के बहाने गलत हरकत करता। खालिद बालिग है और पुलिस नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने के लिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। होटल के प्रवेश रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और इन्हें अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
मसूरी के एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि होटलों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। होटलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी को प्रवेश देने से पहले उनकी उचित एंट्री सुनिश्चित करें और उनकी आईडी की कॉपी भी जमा करें। होटल मालिकों को भी ग्राहकों के आने के उद्देश्य पर नजर रखनी चाहिए। अगर किसी को संदेह है तो वे पुलिस को सूचित करें।

