Ghaziabad News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एआरटीओ प्रशासन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी को जनपद में पूर्वान्ह 11 बजे कक्षा 08 से 12 तक के विद्यालयों के छात्रों, उच्च शिक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलवाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
मानव श्रृंखला के समापन के समय सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई
मानव श्रृंखला में समस्त विभागों के अधिकारी /कर्मचारी, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के छात्रों तथा आम जनमानस की अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित की गई। मानव श्रृंखला के समापन के समय सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला का आयोजन जनपद में विद्यालय में लगभग 7000 छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने एआरटीओ सहित संबंधित विभागों के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए
डीएम राकेश कुमार सिंह ने गाजियाबाद में मानव श्रृंखला निर्माण के सफल आयोजन हेतु एआरटीओ सहित संबंधित विभागों के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि श्रृंखला के निर्माण के लिए विद्यालयों, समस्त विभागों तथा आमजनमानस से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जाये। इसके लिए एआरटीओ के नेतृत्व में संबंधित विभागों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। (Ghaziabad News)

